{"_id":"5981d1004f1c1bf1498b4bfe","slug":"nurses-of-jln-hospital-protest-against-government-asking-for-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगकर्मियों ने मांगी भीख,थालियां लिए मांगा भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगकर्मियों ने मांगी भीख,थालियां लिए मांगा भोजन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
अजमेर के जेएलएन अस्पताल के बाहर हाथ में थालियां लिए प्रदर्शन करते नर्सिंगकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में संविदा पर कार्यरत नर्सिंगकर्मियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में थालियां थामकर सरकार से भोजन देने की मांग की और भीख भी मांगी। दरअसल संविदा नर्सिंगकर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है इसलिए आज जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में संविदा पर कार्यरत नर्सिंगकर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भूखे मरने के प्रतीक स्वरूप थालियां हाथ में लेकर सरकार के आगे भोजन देने की गुहार भी लगाई।
नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अब तो परिवार को भोजन देने योग्य भी पैसे नहीं बचे। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि रक्षाबंधन से पहले वेतन नहीं दिया गया तो वह अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित करेंगे।