{"_id":"5943c0aa4f1c1b4e278b4ba6","slug":"nsui-elections-25-fake-voters-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI इलेक्शन, 25 फर्जी वोट देने से पहले धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUI इलेक्शन, 25 फर्जी वोट देने से पहले धरे गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चुनाव शुक्रवार को जयपुर जिले में आयोजित किए गए। जयपुर में बनीपार्क स्थित एनएसयूआई कार्यालय में चुनावों के दौरान पुलिस ने फर्जी आई कार्ड लेकर मतदान के लिए आए छात्रों को भी पकड़ा। इन छात्रों को बनीपार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक एनएसयूआई के चुनाव जयपुर जिले में शुक्रवार व शनिवार को होंगे। इस दौरान करीब 11 हजार मतदाता वोट डालेंगे। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने केसाथ ही एनएसयूआई कार्यालय पर शुक्रवार को भीड़ जमा होने लगी। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थन भी मतदाताओं को लुभाने के लिए पहुंचे। इसके चलते कार्यालय के आस पास जाम की स्थिति पैदा हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। जिन्हें पुलिस ने खासी मशक्कत से वहां से हटाया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।
शुक्रवार को जयपुर के उन कॉलेजों के एनएसयूआई सदस्य वोट डालने पहुंचे, जिनके नाम अल्फाबेट में ए से लेकर एल तक आते हैं। शनिवार को एम से लेकर जेड तक के नाम वाले कॉलेजों के स्टूडेंट मतदान करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जो मतदाता पहुंचे। उनमें से कई फर्जी भी निकले। ऐसे करीब 25 फर्जी मतदाता मतदान से पहले ही धरे गए। ये सभी फर्जी आई कार्ड लेकर मतदान करने पहुंचे थे। इन सभी आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इन्हें बनीपार्क थाने लगे गई।