फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NSUI Elections, 25 Fake Voters Caught

NSUI इलेक्शन, 25 फर्जी वोट देने से पहले धरे गए

Fri, 16 Jun 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
NSUI Elections, 25 Fake Voters Caught
पकड़े गए फर्जी मतदाता - फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चुनाव शुक्रवार को जयपुर जिले में आयोजित किए गए। जयपुर में बनीपार्क स्थित एनएसयूआई कार्यालय में चुनावों के दौरान पुलिस ने फर्जी आई कार्ड लेकर मतदान के लिए आए छात्रों को भी पकड़ा। इन छात्रों को बनीपार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एनएसयूआई के चुनाव जयपुर जिले में शुक्रवार व शनिवार को होंगे। इस दौरान करीब 11 हजार मतदाता वोट डालेंगे। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने केसाथ ही एनएसयूआई कार्यालय  पर शुक्रवार को भीड़ जमा होने लगी। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थन भी मतदाताओं को लुभाने के लिए पहुंचे। इसके चलते कार्यालय के आस पास जाम की स्थिति पैदा हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। जिन्हें पुलिस ने खासी मशक्कत से वहां से हटाया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को जयपुर के उन कॉलेजों के एनएसयूआई सदस्य वोट डालने पहुंचे, जिनके नाम अल्फाबेट में ए से लेकर एल तक आते हैं। शनिवार को एम से लेकर जेड तक के नाम वाले कॉलेजों के स्टूडेंट मतदान करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुक्रवार को जो मतदाता पहुंचे। उनमें से कई फर्जी भी निकले। ऐसे करीब 25 फर्जी मतदाता मतदान से पहले ही धरे गए। ये सभी फर्जी आई कार्ड लेकर मतदान करने पहुंचे थे। इन सभी आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इन्हें बनीपार्क थाने लगे गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed