{"_id":"59450df24f1c1b912f8b4763","slug":"nsui-election-quarrel-between-two-student-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI इलेक्शन: भिड़े दो गुट, पहले बरसे पत्थर फिर चली पुलिस की लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUI इलेक्शन: भिड़े दो गुट, पहले बरसे पत्थर फिर चली पुलिस की लाठी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चुनाव में शनिवार को जयपुर में जमकर हंगामा हुआ। पहले मतदान से रोके जाने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया बाद में यहां छात्रों के दो गुट आमने—सामने हो गए। यहां खड़ी दो दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।
जानकारी के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अभिमन्यू पूनिया और अभिषेक चौधरी के समर्थक बनीपार्क स्थित मतदान केंद्र के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में माहौल गरमा गया और ये आपस में उलझ गए। इस दौरान एक—दूसरे पर पथराव करने लगे। पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ने की कोशिश की।
पुलिस की ओर से लाठियां बरसाएं जाने से छात्र और ज्यादा उत्तेजित हो गए और इन्होंने वहां खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बना डाला। करीब दो दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई और इन्हें वहां से दूर तक खदेड़ा। मौके पर अभी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले मतदान के दौरान करीब एक दर्जन छात्राओं को मतदान करने से रोका गया। छात्राओं का आरोप था कि आईकार्ड होने के बावजूद उन्हें चुनाव देने से रोका जा रहा है। इसे लेकर छात्राओं ने भी हंगामा कर दिया था। बाद में छात्राएं समाझाइश के बाद शांत हुई। मतदान के दौरान करीब तीन सौ छात्रों को फर्जी मतदान करने से रोका गया।