{"_id":"593e0df94f1c1bd46f9bec76","slug":"nsui-election-is-kick-off-from-today-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई चुनाव के लिए मतदान आज, दिख रही गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई चुनाव के लिए मतदान आज, दिख रही गुटबाजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के चुनाव में 11 जिलों में मतदान सोमवार को होगा। एनएसयूआई के चुनाव 17 जून तक चलेंगे।
विज्ञापन
छात्र संगठन के चुनाव में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के नाम पर गुटबाजी देखने को मिल रही है। एनएसयूआई के चुनाव लड़ रहे नेता दबी जुबां में मानते है कि चुनाव में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम पर गुट बन गए है।
कांग्रेस से जुड़े जानकार बताते है कि यह चुनाव राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी में भीतरी लोकतंत्र के लिए प्रारंभ किए गए थे। इसलिए कोई भी शीर्ष नेता इन चुनाव में सीधा दखल नहीं रखना चाहता।
विज्ञापन
इसलिए जब से एनएसयूआई के चुनाव घोषित हुए सचिन पायलट व अशोक गहलोत ने इन चुनावों को लेकर कुछ नहीं बोला है। सोमवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित अन्य जिलों में मतदान होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनएसयूआई के चुनाव के लिए कई माह पूर्व ही सरगर्मियां शुरू होे गई थी। इन चुनावों में भी जातिवाद और धन का पूरा प्रयोग किया जा रहा है। जिन जिलों में मतदान होना है वहां तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।