{"_id":"59d247cb4f1c1bce538b55a5","slug":"now-there-is-a-fight-of-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां सामने आया 'आप' का झगड़ा, प्रशासन से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां सामने आया 'आप' का झगड़ा, प्रशासन से गुहार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की फूट अब प्रदेश में भी खुलकर सामने आने लगी है। यहां एक गुट ने कल होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी तो दूसरे गुट ने इस सम्मेलन का पार्टी से कोई सरोकार नहीं होने की बात कही।
मामला राजस्थान के अजमेर से जुड़ा है। यहां आम आदमी पार्टी की फूट की इन दिनों शहर में चर्चा है। आज पार्टी के लोकसभा पीओसी रियाज अहमद मंसूरी ने बैठक की और कल होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन की पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। इसके बाद पार्टी के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने साफ कहा कि जयश्री शर्मा अपने आप को बेवजह लोकसभा पीओसी बता रही है जबकि ऐसा नहीं है। रियाज अहमद को पार्टी ने पदमुक्त नहीं किया है।
वहीं दूसरी ओर जयश्री शर्मा ने कहा कि रियाज अहमद को पार्टी से पदमुक्त कर दिया गया है। साथ ही, कल होने वाले इस सम्मेलन को नहीं करवाने के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई जा रही है और सम्मेलन करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की है। शर्मा ने कहा कि पार्टी आगामी 8 अक्टूबर को किशनगढ़ के अंराई में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों की मांगे सरकार के समक्ष रखेगी।