फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   now hindi paper leak roumer in board exam

बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के बाद अब हिंदी पेपर लीक!

Sat, 04 Mar 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
now hindi paper leak roumer in board exam
मथुरा में भी पेपर लीक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का हिंदी का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक होने की सूचना मिली है। इससे बोर्ड प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हरकत में आए बोर्ड अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जांच के बाद इसे मात्र अफवाह बताया है।
विज्ञापन


बोर्ड चेयरमैन प्रो बी.एल. चौधरी ने बताया की व्हाट्सएप पर चल रहा हिंदी के पेपर की जांच कर ली गई है। वह मूल प्रश्न पत्र से भिन्न है। किसी शरारती तत्व ने परीक्षार्थियों को गुमराह करने की नियत से ये कृत्य किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और गोपनीय तरीके से परीक्षा हुई है, कहीं भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारी और उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि परीक्षार्थियों का पहला प्रश्न पत्र अंग्रेजी का हुआ था, जिसके भी लीक होने की अफवाह फैली थी। हालांकि बाद में बोर्ड प्रबंधन ने पेपर लीक होने से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed