{"_id":"5937bd674f1c1b361d9c9394","slug":"now-again-a-doctor-beaten-by-patient-relative-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डॉक्टर के अस्पताल में जड़े तड़ातड़ चांटें, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डॉक्टर के अस्पताल में जड़े तड़ातड़ चांटें, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के साथ मारपीट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में बुधवार सुबह डॉ महेन्द्र जैन की एक प्रसूता के परिजनों ने पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक जैन ने प्रसूता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अन्य चिकित्सकों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है। दरअसल एक महिला कुछ दिन पूर्व डॉ महेन्द्र जैन से चिकित्सकीय परामर्श लेने आई थी। लेकिन वह उनके पास आने से पूर्व किसी अन्य चिकित्सक से भी परामर्श ले चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि इस बात से डॉ जैन नाराज हो गए और महिला के साथ उन्होंने काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसका आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह डॉ जैन के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। वहीं एक चिकित्सक की अस्पताल में पिटाई के बाद अन्य चिकित्सकों में खासा रोष है।
विज्ञापन