फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   north western railway increases temporary coaches in 13 long distance trains

वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इन 13 ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे

Wed, 24 May 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
north western railway increases temporary coaches in 13 long distance trains
भारतीय रेलवे - फोटो : youtube
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया की यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन ने लंबी दूरी की 13 ट्रेनों के साथ 14 ट्रेनों में सैकंड क्लास डिब्बों में भी बढ़ोतरी की है। 

गाड़ी संख्या 19715/19716, जयपुर-लखनऊ-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में जयपुर से दो जून से 30 जून तक एवं लखनऊ से 3 जून से 01 जुलाई तक 1 सैकंड एवं थर्ड एसी डिब्बे लगाए गए हैं। इस बढ़ोतरी से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 56 सीटें अधिक उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन


ऐसे ही गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में 01 जून से 30 जून तक 01 थर्ड एसी एवं 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से यात्रियों को प्रत्येक फेरे में एसी चेयरकेर की 78 सीटें एवं थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14704/14703, लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस में लालगढ़ से  1 जून से 30 जून तक एवं जैसलमेर से 3 जून से 2 जुलाई तक 1 सैकंड स्लीपर श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से यात्रियों को प्रत्येक फेरे में सैकंड स्लीपर की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध रहेगी। 

गाड़ी संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस में जैसलमेर से दिनांक 01जून से 30जून तक एवं जयपुर से दिनांक 02जून से 01अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की है। अब इस गाड़ी में यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय शयनयान की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। 

गाड़ी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 1जून से 30 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इस गाड़ी में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध रहेगी। 

गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से  1 जून से 1 जुलाई तक  एवं दिल्ली से  3जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।

गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-फजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस मेें दिल्ली से दिनांक 02जून से 1 जुलाई तक एवं फजिल्का से दिनांक 03 जून से 2 जुलाई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इस गाड़ी में यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पायेगी।

गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में  1जून से 30 जून तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस ट्रेन में एसी चेयरकार की 78 सीटें अधिक उपलब्ध हो पाएगी।

गाड़ी संख्या 24888/24887, बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर लिंक एक्सप्रेस में बाड़मेर से दिनांक 1जून से 30 जून तक एवं हरिद्वार से दिनांक 02जून से 1 जुलाई तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी। 

गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से दिनांक 1जून से 30जून तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 2जून से  1 जुलाई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।

गाड़ी संख्या 19709/19710, जयपुर-कामाख्या-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में जयपुर से 5 जून से 26 जून तक एवं कामाख्या से दिनांक 8 जून से 29 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पायेगी। 

गाड़ी संख्या 12489/12490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बीकानेर से 3 जून से 27 जून तक एवं दादर से 4जून से 28 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। अब इस गाड़ी में यात्रियों के लिए थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।


गाड़ी संख्या 22478/22477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा में 1 जून से 30 जून तक 1 वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। यात्रियों को प्रत्येक फेरे में एसी चेयरकार श्रेणी की 78 सीटें अधिक उपलब्ध होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed