{"_id":"593fe5718664197a5d8b4743","slug":"north-western-railway-cancelled-4-trains-runs-at-dhanbad-chandrapur-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद में रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, राजस्थान से चलने वाली ये गाड़ियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद में रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग, राजस्थान से चलने वाली ये गाड़ियां रद्द
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Internet
रेल मंत्रालय ने रांची-दिल्ली रूट पर धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर 15 जून से ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय किया है। रेल मंत्रालय के आदेश का असर राजस्थान से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी यानी डीजीएमएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक धनबाद और चंद्रपुरा से गुजरने वाली रेलवे लाइन के आसपास कोयलों की खानों में लगी भीषण आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच चुकी है। ऐसे में इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद इस रुट पर चलने वाली 19 ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द कर दिया गया हैं वहीं राजस्थान से गुजरने और चलने वाली करीब 4 ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली 4 गाड़ियों को अगले आदेश तक रद्द किया जा रहा है, जो इस प्रकार हैं...
गाड़ी का नाम व संख्या कहां से कहां तक तारीख
विज्ञापन
कोलकाता-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (19607) कोलकाता से अजमेर 15 जून
अजमेर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (19608) अजमेर से कोलकाता 19 जून
अहमदाबाद-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (19413) अहमदाबाद से कोलकाता 14 जून
कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (19414) कोलकाता से अहमदाबाद 17 जून