फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   north western railway cancelled 12 trains due to floods in bihar and assam

बिहार और असम जा रहे हैं तो आप पहले पढ़ लीजिए ये खबर!

Mon, 21 Aug 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
north western railway cancelled 12 trains due to floods in bihar and assam
बाढ़ में डूबे बिहार के किशनगंज के एक इलाके का नजारा
यदि आप राजस्थान से बिहार या आसाम की तरफ जा रहे हैं तो पहले आप वहां की यातायात की स्थितियों पर गौर फरमा लें। बिहार और आसाम राज्य भयंकर बाढ़ और बारिश की चपेट में है। ऐसे में इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी पढ़ा है।
विज्ञापन


राजस्थान से आसाम और बिहार की तरफ से आने और जाने वाली करीब 12 गाड़ियों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यजनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि पूर्वाेत्तर रेलवे के कटियार मंडल पर भारी बारिश के कारण पानी रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया है जिसके बाद इस रुट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार बिहार और असम में हालात सामान्य होने के बाद ही इन गाड़ियों को पूरी तरह से संचालित किया जाएगा। ये सभी गाड़ियां लंबे रूट की है जिसके कारण हजारों यात्री ट्रेनों के कैंसिल होने से प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द, जानें...

north western railway cancelled 12 trains due to floods in bihar and assam
डेमो इमेज
1. गाड़ी संख्या 15624, कामख्या-भगत की कोठी रेलसेवा, दिनांक 25 अगस्त को कामख्या से रद्द की गई है।  
2.    गाड़ी संख्या 19710, कामख्या-जयपुर रेलसेवा, दिनांक 24 अगस्त को कामख्या से रद्द। 
3.    गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा, दिनांक 22,25 और 27 अगस्त को किशनगंज से रद्द की गई है।
4.    गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा, 24 अगस्त को अजमेर से रद्द की गई है।
5.    गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेलसेवा, 21 अगस्त से 27 अगस्त तक डिब्रूगढ़ से रद्द की गई है। 
6.    गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा को 23 से 27 अगस्त तक के बीच लालगढ़ से रद्द किया गया है। 
7.    गाड़ी संख्या 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी रेलसेवा को  27 अगस्त को बाड़मेर से रद्द किया गया है।  
8.    गाड़ी संख्या 25631, बीकानेर-मेडता रोड/गुवाहाटी रेलसेवा को 28 अगस्त को बीकानेर से रद्द किया गया है।
9.    गाड़ी संख्या 15632, गुवाहाटी-बाड़मेर रेलसेवा को 24 से 26 अगस्त के बीच गुवाहाटी से रद्द किया गया है।  
10.    गाड़ी संख्या 25632, गुवाहाटी/मेड़ता रोड-बीकानेर रेलसेवा को 26 से 28 अगस्त के बीच गुवाहाटी से रद्द किया गया है। 
11.    गाड़ी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर रेलसेवा को 21 अगस्त के दिन न्यू जलपाईगुड़ी से रद्द किया गया है।  
12.    गाड़ी संख्या 19601, उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी रेलसेवा को 26 अगस्त को उदयपुर से रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed