फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   no tobbaco zone in ajmer

घर जाते समय एसपी ने देखा यह नजारा, जारी किए ये आदेश

Sun, 30 Jul 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
no tobbaco zone in ajmer
आॅफिस से घर जाते समय एसपी ने सड़क पर एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी को धुएं के छल्ले उड़ाते देखा। उन्हें बहुत दुख हुआ। 
विज्ञापन


एसपी ने इसके बाद सिगरेट एवं अन्य तंबाकू नियंत्रण अधिनियम यानि कोटपा को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी कर दिए। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने जिले के सभी थानों, पुलिस चौकी और पुलिस लाइन को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए कोटपा को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए है। 

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले आमजन के खिलाफ भी कोटपा की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वह आॅफिस से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक यातायात का पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर धुएं के छल्ले उड़ा रहा था। यह नजारा देखकर उन्हें खासा दुख हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पुलिस ही खुले में धूम्रपान करेगी तो आमजन पर क्या असर होगा? इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि पुलिस लाइन, पुलिस थाना और चौकियों को तम्बाकू मुक्त जोन घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि थाने में कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी धूम्रपान करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कोटपा की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अब हुक्का बार शहर में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed