फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   no relief in southern western parts of rajasthan

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हालात बद से बदतर,जवाई नदी का पुल भी टूटा

Sun, 30 Jul 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
no relief in southern western parts of rajasthan
जालौर के पादरड़ी गांव में पेड़ के नीचे फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : amar ujala
दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जालोर,सिरोही,पाली,जैसलमेर,बाड़मेर में भारी बारिश के चलते स्थितियां बद से बदतर हो चली हैं। यहां से 100 से अधिक गांवों को खाली करा दिया गया है वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण राजस्थान में अब तक 16 जनों की मौत हो चुकि है वहीं राहत और बचाव कार्यों के दौरान करीब 11 हजार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जालोर में जवाई नदी में तेज बहाव के चलते सांकरणा पुल टूट गया है। जवाई बाँध के धड़ाधड़ गेट खोलने से नदी में पानी का वेग तेज हो गया।
विज्ञापन


तेज वेग के कारण जालोर-आहोर रोड पर सांकरणा के पास नदी पर बना पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां आकोली नदी भी उफान पर है जिससे कई गांवों का एकदूसरे संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। बताया गया है कि ग्रामीणों के घरों में राशन बिल्कुल ही खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली के सुमेरपुर कस्बे के कोलीवाड़ा गांव में लगातार बारिश के चलते कई मकान धराशायी हो गए हैं। यहां स्थानीय देवासियों के मोहल्ले में 6 कच्चे मका  हुए धराशायी,देवामकानसियों के मोहल्ले में 6 कच्चे न ढहने से कई परिवार बेघर हो गए। वहीं लोर्डिया बांध और लाखोटिया तालाब के ओवरफ्लो होने से शहर में पानी घुस आया है। यहां रामदेव रोड,सिंधी कॉलोनी में 4 फीट पानी घुसा चुका है। 

 

बाड़मेर-जैसलमेर में भी हालात खराब

no relief in southern western parts of rajasthan
बारिश के दौरान स्वर्णनगरी के हालात - फोटो : amar ujala
बाड़मेर लूणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां लगातार पानी की आवक के चलते प्रशासन ने कई गांवों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भलरोकावाड़ा,रानिदेशिपुरा,जेठंतरी,सिलोर गांव में अलर्ट जारी किया गया है। 

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले में करीब डेढ़ इंच तथा जैसलमेर जिले में पौन इंच तक बारिश हुई। परमाणु नगरी पोकरण में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब 20 गांव और 70 ढाणियां पानी से घिरी हुई हैं। जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पोकरण, मोहनगढ़, रामगढ़, नाचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदी,तालाबों में पानी की जबरदस्त आवक हुई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed