{"_id":"59a523d34f1c1bc8018b46b5","slug":"nitin-gadkari-said-that-we-have-completed-outstanding-schemes-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में बोले गडकरी, मैं जब भी जयपुर आता था खूब गालियां खाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में बोले गडकरी, मैं जब भी जयपुर आता था खूब गालियां खाता था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर के खेलगांव में सभा को संबोधित करते नितिन गड़करी
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वे जब भी दिल्ली से जयपुर आते थे एक काम को लेकर उन्हें खूब गालियां खाई है।
यह गालियां उन्हें राजस्थान की राजधानी जयपुर को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे को चौड़ा करने के धीमी गति से चल रहे काम के कारण खानी पड़ी है। यह काम कई साल से लंबित है।
नितिन गडकरी ने यह बात आज यहां उदयपुर के खेल गांव में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कही। उन्होंने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे के निर्माण की प्रगति पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ यहां धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कई बार मिल चुके है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां बचा हुआ काम छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद जयपुर से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। अभी पांच—छह घंटे लग जाते है। गड़करी ने कहा कि जयपुर का रिंग रोड़ और या फिर कोटा का हैंगिग ब्रिज जैसे कई काम अटके पड़े थे। केंद्र में सरकार आने के बाद इनके कामों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की बंद पड़ी 10430 करोड़ की 44 बड़ी परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है।