{"_id":"591e9f524f1c1b8351f25536","slug":"nirbhaya-squad-form-in-alwar-by-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजनुओं को सबक सिखाने के लिए यहां बनी निर्भया स्क्वॉयड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजनुओं को सबक सिखाने के लिए यहां बनी निर्भया स्क्वॉयड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
निर्भया स्कवॉयड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहें हैं। हाल ही में जयपुर में वुमेन पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया हैं। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसी तर्ज पर अलवर शुक्रवार को निर्भया स्क्वॉयड की शुरुआत की गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस स्क्वॉयड में महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी उपलब्ध कराई गई, जो शहर में अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी और मजनुओं को सबक सिखाने का कार्य करेगी। शुक्रवार को अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 6 निर्भया स्क्वॉयड रवाना की गई। जिन्हें जिला कलेक्टर राजन विशाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। होंडा कंपनी ने इस मिशन के लिए अलवर पुलिस को 6 स्कूटी दी है। कार्यक्रम के दौरान अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश, एसडीएम शुभम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन