फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nirbhaya squad form in alwar by police department

मजनुओं को सबक सिखाने के लिए यहां बनी निर्भया स्क्वॉयड

Fri, 19 May 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya squad form in alwar by police department
निर्भया स्कवॉयड।

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहें हैं। हाल ही में जयपुर में वुमेन पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया हैं। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसी तर्ज पर अलवर शुक्रवार को निर्भया स्क्वॉयड की शुरुआत की गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस स्क्वॉयड में महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी उपलब्ध कराई गई, जो शहर में अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी और मजनुओं को सबक सिखाने का कार्य करेगी। शुक्रवार को अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 6 निर्भया स्क्वॉयड रवाना की गई। जिन्हें जिला कलेक्टर राजन विशाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  होंडा कंपनी ने इस मिशन के लिए अलवर पुलिस को 6 स्कूटी दी है। कार्यक्रम के दौरान अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश, एसडीएम शुभम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed