{"_id":"592c29d04f1c1bed1abda77f","slug":"nine-thousand-people-license-will-be-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने वाले 9 हजार वाहन चालकों का लाइसेंस होगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने वाले 9 हजार वाहन चालकों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन और यातायात विभाग ने ट्रेफिक रूल्स को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों की पर कतरने के लिए कमर कस ली है। इन विभागों ने ऐसे नौ हजार लोगों का डेटा तैयार कर लिया है, जो आदतन यातायात नियमों का उल्लंधन करते हैं। ऐसे नौ हजार वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
यह जानकारी परिवहन मंत्री युनूस खान ने सोमवार को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी की 13वीं बैठक में दी। परिवहन मंत्री ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा चालान में की गई अनुशंसा के आधार पर राज्य में करीब 9 हजार वाहन चालकों के लाइसेंसों का निलम्बन किए जाने के लिए आरटीओ, डीटीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात बी.एल.सोनी के साथ समन्वय कर सिनेमाघरों में चलाई जाने वाली सड़क सुरक्षा की फिल्मों को संक्षिप्त एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
खान ने डीजीपी मनोज भट्ट द्वारा स्कूलों के लिए 2-2 मिनिट का ऑडियो-वीडियो तैयार करवाने के सुझाव पर सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ को इसके निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के लिए पंचायती राज मंत्री एवं परिवहन मंत्री का संयुक्त संदेश तैयार कर सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके निर्वाचित सदस्यों को तथा स्थानीय निकाय एवं यूडीएच मंत्री एवं परिवहन मंत्री का संयुक्त संदेश सभी नगरीय निकायों व उनके निर्वाचित सदस्यों को प्रेषित किया जाए।