NIA Raids: राजस्थान के कई जिलों में NIA की कार्रवाई, गैंगस्टर के ठिकानों पर छापा
एनआईए ने राजस्थान में अलवर, झुंझुनू, सीकर, चूरू में रेड मारा है। गैंगस्टर्स और उनकी सहायता करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एनआईए ने मंगलवार सुबह पांच बजे से कई जगहों पर एक साथ छापे मारे। सूत्रों के अनुसार एनआईए लॉरेंस गैंग के गुर्गों और सपोर्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राजस्थान में गैंगस्टर्स के ठिकानों पर और राजस्थान में फरारी काट रहे अन्य राज्यों के गैंगस्टर पर भी करवाई और छापेमार कार्रवाई की गई।
सूत्रों की मानें तो राजस्थान में लॉरेंस की मदद करने वाले लोग एजेंसी के रडार पर हैं। इसमें कुछ बड़े बिजनेसमैन और लोकल बदमाश भी शामिल हैं। राजस्थान में अलवर, झुंझुनू, सीकर, चूरू में एनआईए की रेड चल रही है। बताया जा रहा है ही सिद्ध मूसा वाले हत्याकांड को लेकर एनआईए इनको टार्गेट पर लिया है।