फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NHRC chairperson said at the cow cow smuggling cases in rajasthan

गोतस्करी की हिंसक घटनाओं पर सरकार रिपोर्ट दे तो जारी करेंगे गाइडलाइन, आयोग अध्यक्ष बोले

Fri, 19 Jan 2018 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
NHRC chairperson said at the cow cow smuggling cases in rajasthan
एच.एल. दत्तू
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एलएल दत्तू का कहना है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर गोतस्करी के नाम पर हिंसक घटनाएं होने की बातें सामने आई हैं। यदि हमें राज्य सरकार से इस संबंध में कोई रिपोर्ट मिलती है तो उचित दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एचएल दत्तू ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में यह कहा। उन्होंने कहा कि एसटी-एससी और दलितों को राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। उन्हें खुशी है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को वंचितों तक पहुंचा रही है। हालांकि अभी भी कुछ कमियां हैं, लेकिन उन्हें एक दिन में दूर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य अपना कार्य बेहतर ढंग से कर रहा है और इनकी तुलना करना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में जिला स्तर पर मानवाधिकार अदालतें नहीं हैं, उन राज्यो को पत्र लिखे गए हैं। जस्टिस दत्तू ने कहा की जनसुनवाई मे हम अफसरों से मिले हैं। अफसरों को कहा गया है कि आयोग के आदेशों की पालना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आए दिन सामने आ रही घटनाएं

NHRC chairperson said at the cow cow smuggling cases in rajasthan
गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर और भरतपुर में आए दिन कथित गोरक्षकों की ओर से गोतस्करी के नाम पर हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आज सुबह भी गो-तस्करों ने बहरोड़ क्षेत्र में ना केवल ग्रामीणों पर फायरिंग की, बल्कि लोगों को वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया।

जिसके बाद से यहां के लोगों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार कई गांवों के लोगों ने सड़क जाम कर कई घंटे तक प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार गौशाला से गाय चुराने के बाद भागते गो—तस्करों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो उन्होंने ग्रामीणों की गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed