{"_id":"642a89395513e9153b002783","slug":"new-western-disturbance-active-in-rajasthan-rain-alert-from-april-3-to-5-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, कई जिलों में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, कई जिलों में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट
Mon, 03 Apr 2023 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:55 PM IST
सार
प्रदेश में एक के बाद एक बारिश के दौर आ रहे हैं। फरवरी, मार्च के बाद अब अप्रैल में भी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। ये बेमौसम बारिश है।
विज्ञापन
राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में एक के बाद एक बारिश के दौर आ रहे हैं। नए-नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर दो-चार दिन के गैप से लगातार चल रहा है। फरवरी, मार्च के बाद अब अप्रैल में भी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। ये बेमौसम बारिश है। जो आश्चर्यजनक भी है, क्योंकि सामान्य तौर पर अप्रैल महीने से राजस्थान में तेज गर्मी की शुरुआत हो जाती है। गर्म हवाएं चलने लगती हैं, लेकिन फिलहाल हवा में हल्की ठंडक घुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बारिश का नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इस कारण तीन से पांच अप्रैल तक बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आंधी और हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। सोमवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर जिलों के ज्यादातर भागों और जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इन संभागों और ज़िलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक चार अप्रैल को विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश के दौर जारी रहेगा। पांच अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश होगी। शेष भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने की संभावना है।