फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   new vehicle lift crane included in kota traffic police squad

अब बोल उठेंगे जब्त वाहन, 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे'

Sat, 22 Jul 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
new vehicle lift crane included in kota traffic police squad
कोटा ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 15 लाख की कीमत वाली हाईड्रॉलिक क्रेन - फोटो : amar ujala
यातायात पुलिस की कार्यवाही के दौरान अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों व कारों को उठाते समय उनके ना बंपर टूटेंगे ना ही गाड़ियों को किसी प्रकार का नुकसान होगा। जी हां! कोटा में यह संभव होगा प्रदेश की पहली अत्याधुनिक हाइड्रॉलिक क्रेन से । कोटा की यातायात पुलिस ने 15 लाख कीमत की क्रेन मंगवाई है जिससे अब शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने मे सुविधा मिलेगी । 
विज्ञापन


सिटी एसपी अंशुमन भौमियां ने अपने साथी पुलिस अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम से इस अत्याधुनिक क्रेन का उद्घाटन किया। इस क्रेन की खासियत है कि क्रेन वाहनों के बंपर के स्थान से दोनों पहियों को लिफ्ट करेगी इसमें पिछले पहियों को लिफ्ट करने की भी व्यवस्था है। कार जप्ती के दौरान इससे कार को कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


करीब ढाई टन वजन तक के वाहनों को उठाने में यह क्रेन सक्षम है। इसके साथ ही इस करें में सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं जो वाहन चालक के विरोध या फिर पुलिसकर्मी की लापरवाही को रिकॉर्ड करेगा। यह क्रेन मुसीबत में फंसे वाहनों को भी निकालने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed