{"_id":"58df38c74f1c1b1b4063ddd2","slug":"new-currency-seized-by-jaipur-police-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख से अधिक की नई करेंसी जब्त, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख से अधिक की नई करेंसी जब्त, चार गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नई व पुरानी करेंसी का मिलना लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में जयपुर में ही लाखों रुपए की नई व पुरानी करेंसी जब्त हो चुकी है। शनिवार को सुबह भी जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास 7,70000 रुपए की नई करेंसी जब्त की है। जब्त करेंसी में सभी नोट 2000 के है। दौलतपुरा टोल प्लाजा पर हुई कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश ने जब उक्त आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास नई करेंसी मिली। पूछताछ में चारो ही आरोपी करेंसी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीसीपी वेस्ट अशोक कुमार गुप्ता के अनुसार पकड़ गए आरोपी भोपाल से हरियाणा जा रहे थे। जिसमें पकड़ गया आरोपी शकील पलवल का निवासी है। जबकि अन्य तीन मंजीत, शिवकुमार व सुरेन्द्र रोहतक के निवासी है।
विज्ञापन