{"_id":"598739f44f1c1b8d448b45a2","slug":"navy-officer-threatens-to-bomb-in-flight-emergency-lending-to-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छोटे से सवाल के कारण फैली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजैंसी लैंडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छोटे से सवाल के कारण फैली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजैंसी लैंडिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर फ्लाइट में बम की बात कहने वाले नेवी के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे नेवी के एक कैप्टन और क्रू मैंबर के बीच तकरार के दौरान एक सामान्य से सवाल के कारण बम की अफवाह फैली। इस अफवाह के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सफर कर रहे यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल दिल्ली से जयपुर एयर इंडिया की इस फ्लाइट में नेवी के कैप्टन भानु गोदारा भी सफर कर रहे थे। गोदारा बीकानेर जिले के नोखा के रहने वाले है और विशाखापट्नम में तैनात बताए जा रहे है। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और वे इमरजैंसी लीव पर अपने घर लौट रहे थे। जब यह फ्लाइट जोधपुर में उतर तो भानु भी उतरना चाहा।
क्रू मैंबर और एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें जयपुर तक का टिकट होने की बात कहते हुए जोधपुर में उतरने की मंजूरी नहीं दी। इस बात को लेकर उनका विवाद बढ़ गया। इसी दौरान फ्लाइट भी जयपुर के लिए रवाना हो गई। इस तकरार के दौरान एक क्रू मैंबर ने भानु को कहा कि 'हम आपको यहां उतरने नहीं दे सकते, हो सकता है आपने बम लगाया हो।'
विज्ञापन
इस पर भानु ने कहा कि 'बम है तो आप जांच करा लो।' बस, उनकी इस बात को गंभीरता से ले लिया गया और फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग कराकर जांच की गई। एहतियात के तौर पर पूरी फ्लाइट को खाली कराया गया। पुलिस ने और एयरपोर्ट के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
बाद में मामला सामने आया तो नेवी अधिकारी गोदारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद उनको थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद डीसीपी अमनदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एक यात्री व एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और और विमान में बम की सूचना पर विमान में यात्रियों के सारे लगेज की जांच की गई। सुरक्षा जांच के बाद विमान को यहां से रवाना किया गया है। उधर, भानू गोदारा ने कहा कि यह बात उन्होंने गलती से कह दी थी।