फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   National birds on the target of predators, 18 dead peacock found

दूदू में शिकारियों के निशाने पर राष्ट्रीय पक्षी, 18 मोर मिले मृत

Sat, 24 Jun 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
National birds on the target of predators, 18 dead peacock found
डेमो इमेज
जयपुर जिले के दूदू में शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही पूरे इलाके में वन्यजीव प्रेमियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दूदू के कपाड़ियावासकलां गांव में शनिवार को मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। सुबह जब ग्रामीणों ने एक खेत में खेत में मोर मृत अवस्था में देखें तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने जब यहां देखा तो 18 मोर मरे हुए मिले। विभाग ने सभी मृत मोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि इन मोरों का शिकार करने के मकसद से जहरीला दाना खिलाया गया है जिसके बाद इनकी मौत हो गई। आसपास के इलाके में पुलिस ने शिकारियों की तलाश भी शुरू कर दी है। उधर, राष्ट्रीय पक्षी के जीवन पर मंडरा रहे शिकारियों के संकट के बाद वन्यजीव प्रेमियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन मोर का शिकार करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बूंदी में भी मोर का शिकार करने की घटनाएं सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां शिकारियों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed