फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Naidu launches 'Chief Minister Clean Village Scheme'

नायडू ने गोद लिए गांव से शुरू की 'मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना’

Wed, 24 May 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Naidu launches 'Chief Minister Clean Village Scheme'
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ली गई झालावाड़ की तीतरवासा ग्राम पंचायत पहुंचे नायडू - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ली गई झालावाड़ जिले की तीतरवासा ग्राम पंचायत से 'मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना’ का बुधवार को शुभारम्भ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नायडू ने कहा कि इस योजना के जरिए प्रदेश का हर गांव स्वच्छ और सुन्दर बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों की कतार में शामिल हो गया है। नायडू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। सरकार गांव, गरीब, मजदूर और युवाओं की तरक्की के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर होगा कचरा संग्रहण

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि इस योजना में चयनित पंचायतों में रोज रिक्शा ट्रॉली से घर-घर जाकर कचरा उठवाया जाएगा। इसके लिए हर गांव में 150 घरों का कलस्टर बनेगा और कचरा पात्र रखे जाएंगे। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर पंचायत में एक स्वच्छता सखी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और स्थानीय सहयोग से इस आदर्श गांव को वाई-फाई से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल

नायडू और राजे ने तीतरवासा गांव में बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। केन्द्रीय मंत्री ने तीतरवासा में ही 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्रामीण गौरव पथ का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा भण्डार का शुभारम्भ किया तथा केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक सौंपे। इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम तीतरवासा पर आधारित पुस्तिका ‘उजास’ का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed