{"_id":"5a392cb34f1c1b6a678c2c3a","slug":"my-patient-app-will-run-this-unique-campaign-governor-also-praises","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरा पेशेंट' एप चलाएगा ये अनोखा अभियान, राज्यपाल ने भी की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा पेशेंट' एप चलाएगा ये अनोखा अभियान, राज्यपाल ने भी की तारीफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने 'मेरा पेशेंट' एप के कैंपेन आई प्लेज टू रेस्क्यू की शुरुआत की। राजभवन में राज्यपाल ने कैंपेन के स्टीकर का विमोचन किया।
विज्ञापन
मेरा पेशेंट एप जयपुर के मनीष मेहता और आलोक खण्डेलवााल ने बनाया है। इनका कहना है कि इस अभियान से मुसीबत के वक्त लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी उनके इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि किसी नई तकनीक के विकास से विपरीत परिस्थितियों में लोगों की जान बच सकती है तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
मेरा पेशेंट टीम का नेतृत्व मनीष मेहता, आलोक खण्डेलवाल, संगीता मेहता, शिखा खण्डेलवाल और पवन शर्मा ने किया। दरअसल,मेरा पेशेंट एप के माध्यम से किसी भी कठिन परिस्थिति में अथवा संकट की स्थिति में हम अपनों को तुरंत ही घटना की सूचना दे सकते हैं और उसके साथ ही लोकेशन भी तुरंत ही मिलती है। इसके लिए मोबाइल एप डाउनलोड करने के साथ ऐसे पांच लोगों को उससे अटेच करना होता है, जो मुसीबत में उनकी मदद करने आ सकते हैं। जब भी मुसीबत हो, तब ही एप में मौजूद बटन को स्लाइड करते ही पांचों लोगों के पास तुरंत ही हूटर बजता है और लोकेशन पहुंच जाती है। ऐसा तब भी होता है, जबकि फोन साइलेंट भी हो। इसके लिए यह पहली ऐसी मोबाइल एप्लीककेशन है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करती है।
विज्ञापन