{"_id":"5a2bc8e44f1c1b6e468b9580","slug":"murderer-arrested-in-kota-know-that-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या के बाद एकतरफा प्यार में पड़ा आशिक करना चाहता था सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या के बाद एकतरफा प्यार में पड़ा आशिक करना चाहता था सुसाइड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
इस सिरफिरे हत्यारे की शिकार हुई थी शाहेनूर
- फोटो : Amar Ujala
एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने युवती की हत्या कर दी। उसके बाद आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने धरदबोचा।
पूरा मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां के भीमगंजमंडी थाना इलाके के नेहरू नगर में बीते दिन युवती की चाकू मारकर हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया। सगाई टूटने से खफा आरोपी साबिर ने युवती शहनूर की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपी साबिर हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे मौका नहीं दिया।
हत्या करके भागने के बाद आरोपी ने खुद के हाथ पर ब्लेड से कट भी लगाया। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि, अब आरोपी को पछतावा हो रहा है।

Trending Videos
ये सामने आया है कारण
हत्यारे साबिर ने काटा अपना हाथ
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार, आरोपी साबिर युवती शहनूर से एकतरफा मोहब्बत करता था। इसके चलते परिजनों ने उसकी युवती शहनूर से शादी भी तय कर दी थी, लेकिन शहनूर उसे पसंद नहीं करती थी। ऐसे में उसने साबिर से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे उनकी शादी टूट गई और इससे खफा खेड़ली फाटक निवासी साबिर ने शहनूर की हत्या की साजिश रचकर उसकी जिंदगी खत्म करने की ठान ली थी।
शहनूर ने साबिर से मिलना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर साबिर एक धारदार चाकू छिपाकर शहनूर के घर मिलने के बहाने पहुंचा। जहां साबिर ने शहनूर को बुलाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी।