{"_id":"59d227f84f1c1bdb538b5632","slug":"murdered-in-suspicion-of-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज संबंधों ने ली एक जान, पति के सिर पर हुआ खून सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज संबंधों ने ली एक जान, पति के सिर पर हुआ खून सवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के अवैध संबंध होने के शक को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। लाश तीन दिन पहले संदिग्ध हालत में मिली। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मामले में हत्या का कारण अवैध संबंध बताए हैं।
दरअसल, कोटा के नजदीक केशवराय पाटन थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त धनराज गुर्जर के रुप में हुई। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मोर्चरी में रखे शव को देखने के बाद धनराज की शिनाख्त की। परिजनों ने मामले में हत्या होने की आशंका जताई है, साथ ही शक जाहिर किया है कि नाजायज संबंधों के चलते यह हत्या की गई है।
मृतक के परिजन रामप्रसाद गुर्जर ने बताया कि मृतक धनराज खेतिहर मजदूर था। वह परमानन्द धाखड़ के मकान में रहता था। परमानन्द को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध धनराज के साथ चल रहे हैं। इसी शक के चलते परमानंद ने धनराज की चाकूओं और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद शव को अरनेठा व जलोदा के बीच नहर में फेंक दिया। इधर, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर के पाटन थाना पुलिस जांच में जुटी हैं।