{"_id":"59478d624f1c1b3b558b4867","slug":"murder-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना के झगड़े से परेशान होकर बेटों ने की बाप की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना के झगड़े से परेशान होकर बेटों ने की बाप की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने शराबी पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। दोनों बेटों ने पहले तो पिता को मारा और फिर घटनास्थल से उसको खाट में लिटाकर घर ले आए। बाद में दोनों भाई मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खेरवाड़ा थानाधिकारी रतनसिंह मय जाब्ता मौके पर पंहुचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस की जांच में मृतक रमेश मीणा के शराब का आदी होने की बात सामने आई। इस कारण वह अधिकांश घर से बाहर ही रहता था। रविवार को रमेश शराब के नशे में घर आया और अपनी मां से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने के लिए उसकी पत्नी आई तो रमेश ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद रमेश छोटे बेटे के साथ भी मारपीट करने लगा। इसके कुछ देर बाद अपने पुराने घर पर चला गया। मारपीट की ये सारी घटना रमेश के छोटे बेटे रणजीत ने बड़े भाई सुरेंद्र को बताई। इस पर दोनो भाई अपने पिता को ढूंढने निकल गए।
इसी दौरान रमेश अपने पुराने घर में शराब पी रहा था। वहां पर बाप—बेटों में झड़प हुई और बेटों ने रोजाना की परेशानी से निजात पाने के लिए पिता पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को खाट पर रखकर अपने ही घर ले आए और फरार हो गए। खेरवाड़ा पुलिस मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।