फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in bundi rajasthan, that is the reason

चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने युवक को गोली मारी, मचा हड़कंप

Sat, 10 Feb 2018 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
murder in bundi rajasthan, that is the reason
मृतक मोहम्मद रहीम - फोटो : amar ujala
प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। ताजा मामले में चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


चौंकाने वाली ये घटना राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अय्यूब के घर में आधा दर्जन लोग चोरी की नियत से घुसे। इस पर आवाज सुनकर मकान मालिक मोहम्मद अय्यूब और उनका बेटा मोहम्मद रहीम अपने कमरों से बाहर निकले तो 5-6 लोग भागकर जा रहे थे। मोहम्मद रहीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर ही एक को पकड़ लिया। ये देख बदमाश ने मोहम्मद रहीम पर फायर कर दिया। जिससे रहीम के सिर में गोली लग गई।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहम्मद अय्यूब और उनके घरवाले बाहर निकले तो रहीम सड़क पर पड़ा हुआ था। परिजन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन मोहम्मद रहीम को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही आया था घर

murder in bundi rajasthan, that is the reason
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तालेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी, वहीं एसपी योगेश कुमार ने भी मौका स्थल का दौरा कर आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस को मौका स्थल से गोली का खाली खोळ मिल गया है।

उधर, जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के इलाके में फैली तो गम का माहौल हो गया। मोहम्मद रहीम ने इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग कर रखी थी। वह कोटा में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था और 2 दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed