{"_id":"59f72bd94f1c1bee688b83c4","slug":"murder-in-bundi-during-sochalay-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण को लेकर हुई कहासुनी में बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण को लेकर हुई कहासुनी में बुजुर्ग की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली थाना क्षेत्र के ढगारिया गांव में आज शौचालय बनाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध की मौत हो गई।
हिंडोली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह अपने घर के बाहर शौचालय का निर्माण करवा रहा था। निर्माण सामग्री को लाने के लिए रास्ता बनाने के लिए दिलबाग वहां पर बबूल का पेड़ काट रहा था। इसी दौरान उसके भाई तहल सिंह के पुत्र बलविंदर और अन्य लड़कों ने तलवारों-सरियों से दिलबाग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद में बीच-बचाव करने आई दिलबाग की पत्नी कमलजीत कौर के ऊपर भी हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह भी गम्भीर घायल हो गई।
मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर हिंडोली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाप्ते के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक का हिंडोली सामुदायिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। वहीं, उसकी पत्नी को गम्भीर घायल होने पर कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।