फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mother suicide with daughter

आखिर क्या हुआ जो बेटी के साथ कुएं में कूदी मां

Mon, 06 Mar 2017 11:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
mother suicide with daughter
suicide - फोटो : demo pic
अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के मुण्डोती गांव में गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने छह माह की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। इससे गांव में अफरा—तफरी मच गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के मुण्डोती गांव में रेखा जाट ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची अंजली के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मां बेटी के शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद शवों को किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया। मृतका रेखा के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसकी बेटी से झगड़ा करते थे। इससे परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्दाघर के बाहर भी पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आपस में उलझ गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed