फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mother made on the street

महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, विक्षिप्त गर्भवती सड़क पर ही बनी मां

Sat, 23 Sep 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mother made on the street
डेमो इमेज
प्रदेश में आज एक घटना ने महिला सुरक्षा से लेकर जननी सुरक्षा तक के सरकारी दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। यहां एक विक्षिप्त महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बावजूद एक घंटे तक भी महिला को इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक विक्षिप्त महिला ने आज उदयुपर के कोर्ट चौराहे पर प्रसव पीड़ा के चलते सड़क पर ही बच्चे का जन्म दे दिया। ये देख यहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। हालांकि, लोगों ने 108 एंबुलेंस को जरूर सूचित कर दिया। इसके बावजूद यहां करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जबकि यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही जनाना अस्पताल स्थित है। इस दौरान यहां दो नर्सिंग कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए प्रसूता महिला को एक ऑटो के जरिये अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं, घटना ने सरकार के महिला सुरक्षा और जननी सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक विक्षिप्त महिला नौ महीने तक गर्भवती होने पर सड़कों पर ही घूमती रही? उसे समय पर संभाला नहीं गया? बच्चे का पिता कौन है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब अब प्रशासन के सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed