{"_id":"59c12f894f1c1b35688b5641","slug":"mother-goes-to-beg-for-babies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुड़वां मासूमों को जंजीरों में जकड़ा देख दंग रह गए लोग, यह निकला मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वां मासूमों को जंजीरों में जकड़ा देख दंग रह गए लोग, यह निकला मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
जंजीरों से बंधे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मां को इतना मजबूर होना पड़ा कि उसे अपनी औलाद को ही जंजीरों में जकड़ना पड़ा। बच्चों को बांधकर वो दो जून रोटी का इंतजाम करने जाती है।
मामला कोटा के स्टेशन ईलाके के शास्त्री पार्क का है, जहां एक मां अपने दो साल के दो जुडवां बच्चों को रस्सी से बांधकर रखती थी। इन हालात को देखकर लोग सन्न रह गए। पार्क के पास बच्चे बंधे हुए रोते बिलखते नजर आए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस की मदद से दोनों बच्चो को मुक्त करवाया ओर अपने कब्जे में लिया।
चाइल्ड लाइन के को-ऑर्डिनेटर भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि स्टेशन इलाके में एक महिला अपने दोनों बच्चों को एक पार्क मे रस्सी से बांधकर भिक्षावृति करने चली जाती थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आती थी।

शरीर पर नहीं होते कपड़े, रोज का नजारा
अकेला सोता हुआ बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
मामला सामने आने के बाद बच्चों को देखा, तो पता चला कि बच्चों के शरीर पर कोई कपडे़ भी नहीं थे। जब आसपास के लोगों से पुछताछ की, तो लोगों ने कहा कि एेसा नजारा रोज देखने को मिलता है।
महिला से बातचीत करने पर उसने बताया की उसके पति साथ में नहीं रहते हैं, ऐसे में दोनों बच्चों की परवरिश महिला को ही करनी पड़ती है। वहीं चाइल्ड लाइन की टीम ने दोनों जुड़वां बच्चों को नान्ता स्थित शेल्टर होम भिजवा दिया है। साथ ही मां के खिलाफ कार्रवाही करने का मानस बना रही है।