फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   more than six people stuck in a damage house

भरभरा कर गिर गई मकान की छत, दो महिलाओं की मौत

Sat, 05 Aug 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
more than six people stuck in a damage house
अब इसी परिवार से उठेंगी एकसाथ तीन अर्थियां - फोटो : amar ujala

एक महिला के अंतिम संस्कार के लिए छत पर जमा हुए लोगों से छत के ढह जाने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं इसी घर की बहुएं थी जो अपनी सास के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगी थी। हादसे में जान गंवाने वाली एक बहू गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र के चमनपुरा में शनिवार सुबह दो मंजिला मकान की छत गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


इनमें से एक गर्भवती थी। हादसा तब हुआ जब इसी घर की मालकिन सीता की शुक्रवार रात मृत्यु हो गई थी और शनिवार सुबह उसके अंतिम संस्कार के लिए लोग वहां एकत्र थे। शोक व्यक्त करने आईं 20-25 महिलाएं मकान की पहली मंजिल पर बैठी थीं।
विज्ञापन

 

जर्जर था म​कान नहीं झेल पाया महिलाओं का वजन

more than six people stuck in a damage house
जर्जर मकान - फोटो : amar ujala
मृतका मालकिन सीता की देह भी पहली मंजिल पर ही रखी हुई थी। उसी समय छत भरभरा कर गिर गई। बताया गया कि मकान जर्जर था और उस पर दो बार बजरी-रेत-सीमेंट से पक्का फर्श बनाया भी गया था लेकिन मकान की बीम छत का वजन सहने में सक्षम नहीं थी वहीं इतने लोगों के छत पर एकसाथ आ जाने से छत का वजन बढ़ गया और मकान की बीम उसे सह नहीं पाई।  छत गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार मच जाने से पड़ोसी भी दौड़े आए। बाहर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत महिलाओं को निकालना शुरू किया। 

उदयपुर नगर निगम का बचाव दल पहुंचने से पहले मलबे में दबी महिलाओं को निकाल लिया गया। गंभीर घायल पांच महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि मरने वाली दो अन्य महिलाएं मृतका मालकिन सीता की बहुएं हैं। इनमें से एक के पैर भारी थे। इस घटना को लेकर पूरे खटीक समाज में शोक की लहर है। मृतका सीता के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान इस हादसे ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed