{"_id":"59a520ad4f1c1b81018b46a4","slug":"more-than-a-hundred-foreigners-come-to-rang-birangi-for-charity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैरिटी के लिए रंग बिरंगे ऑटो में आए सौ से ज्यादा विदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैरिटी के लिए रंग बिरंगे ऑटो में आए सौ से ज्यादा विदेशी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
रंग बिरंगे ऑटो में विदेशी सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असहाय व गरीब बच्चों की सहायता के लिए विदेशी पावणों द्वारा निकाली गई 'रिक्शा रन रैली' धोरों की धरती पर आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
जैसलमेर के बाजारों में रंग-बिरंगे रंगों से सजी-संवरी टैक्सियों को जब विदेशी सैलानी चलाते नजर आए तो हर किसी की आंखें दंग रह गई। जरुरतमंद बच्चों के लिए पहनने के लिए कपड़े, रहने के लिए जगह और पढ़ने के लिए स्कूल और अध्ययन सामग्री के साथ विभिन्न प्रकार की चैरिटी के लिए हर साल विदेशियों द्वारा की जाने वाली रिक्शा रन स्वर्णनगरी में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार द रिक्शा रन 2017 के तहत विदेशियों का कारवां 14 अगस्त को कोचिन से 103 टैक्सियों के साथ रवाना हुआ। 170 सदस्यीय दल ने जैसलमेर में कार्यक्रम को पूर्ण किया। रिक्शा रन रैली के सफर की शुरुआत कोचिन से हुई, उसके बाद भारत के विभिन्न शहरों का भ्रमण करते हुए सभी जैसलमेर पहुंचे। रिक्शा रन रैली का स्वर्णनगरी में चक्कर लगाने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

हर साल होता है आयोजनन
जैसलमेर में ऑटो के साथ सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
द रिक्शा रन कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है। हर बार अलग-अलग देश के लोगों द्वारा रोमांच का लुत्फ उठाने के साथ ही चैरिटी के लिए राशि दी जाती है।
इस कार्यक्रम में अपने रोमांच का लुत्फ उठाने के साथ असहायों की मदद का भी प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से इकट्ठा की गई राशि का उपयोग मुख्यतया गरीब तबके के बच्चों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, कपड़े, बरसात व भूकंप से तबाह हुए घरों के लोगों के लिए मदद की जाती है।