{"_id":"59940b784f1c1b79038b4621","slug":"more-than-50-people-sick-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरस का आतंक! एक ही बस्ती के 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरस का आतंक! एक ही बस्ती के 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधारण बुखार से शुरू होने वाला एक अजीब रोग इन दिनों करीब 50 लोगों को अस्पताल में पहुंचा चुका है। इसके बाद डॉक्टर भी सकते में हैं।
मामला जोधपुर शहर के मंडोर इलाके में स्थित भील बस्ती का है। यहां अज्ञात बुखार के कहर के चलते 50 से अधिक लोग मगरा पूंजला सरकारी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। लगातार दो दिनों में एक क्षेत्र विशेष से इतनी संख्या में लोगों को अजीब बुखार की सूचना के बाद भाजपा नेता नाथूसिंह भी आज यहां अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। इसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने इस सबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही टीमें गठित कर बस्ती में भेजी हैं।
हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसे सामान्य बुखार बता रहा है, लेकिन जांच में अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है। ऐसे में यह अज्ञात वायरल भी हो सकता है।

खून के नमूने जांच के लिए भेजे
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : amar ujala
चिकित्सकों ने खून के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भी भेजे हैं। चिकित्सा विभाग ने बस्ती में टीमें भेजकर सर्वे करवाने का कार्य शुरू किया है। टीम घर घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों को चिन्हित करेगी। वहीं बस्ती में फोगिंग करवाने के भी आदेश दिए हैं।
उधर, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश ने बताया कि इन मरीजों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। अज्ञात वायरस होने का भी अंदेशा है। यह सभी मरीज एक साथ एक बस्ती से आए हैं। ऐसे में इनके खून के नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे हैं। ताकि समय रहते इस बुखार को नियंत्रित किया जा सके।