फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Madan Dilawar controversial statement on congress

Rajasthan: विधायक मदन दिलावर के बिगड़े बोल, कहा-कांग्रेस नेता पागल, मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी

Tue, 20 Dec 2022 02:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

देश में भगवा रंग के कपड़े पर सियासत जारी है। इसी बीच मदन दिलावर ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हिंदुओं का अपमान करते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करवाना चाहिए।

विज्ञापन
MLA Madan Dilawar controversial statement on congress
मदन दिलावर - फोटो : Social Media

विस्तार

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मदन दिलावर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक मदन दिलावर ने वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं को पागल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वीडियो में मदन दिलावर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो देश के प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तैयार रहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल कहते हैं कि भगवा रंग गुंडे पहन कर घूमते हैं। 
विज्ञापन


विधायक मदन दिलावर ने कहा कि यानी इनको यज्ञ की ज्वाला और सूर्य भगवान का रंग, सब में गुंडे दिखाई देते हैं। भगवा कपड़े पहनने वाले देश के साधु संत इन्हें गुंडे दिखाई देते हैं। विधायक दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का भी हवाल दिया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भी कहा कि आर्थिक संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। राहुल गांधी ने कहा कि जय श्रीराम मत बोलो। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदुओं का अपमान करते हैं। दिलावर ने कहा कि वैसे जनता इन्हें ठीक कर देगी। पर मुझे लगता है इन सब को यदि ठीक करना है। तो इन सब को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराएं। जिससे इनका दिमाग ठीक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता और किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर दिलावर ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात कहने के लिए जा रहे थे। उन पर लाठीचार्ज करते हुए शर्म नहीं आई। गधों के लिए शेरों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed