{"_id":"5912e3644f1c1b2d3f8507fc","slug":"mla-bachchu-sing-selfie-with-flame-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाने जल रहे थे और ये MLA ले रहे थे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाने जल रहे थे और ये MLA ले रहे थे सेल्फी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 May 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी एमएलए बच्चूसिंह कुशवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा के एक विधायक का सेल्फी लेने का शौक विवादों में फंस गया है। उनके इस शौक की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। मामला राजस्थान की बयाना विधानसभा क्षेत्र का है।
इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला मौरोली डांग इलाके में खेताें में बने कुशवाह परिवारों के कुछ कच्चे घरों में मंगलवार की शाम आग लग गई। सूचना मिलने पर बयाना एमएलए बच्चू सिंह बंशीवाल भी मौके पर पहुंचे और लोगों की सहायता करने लगे। लेकिन, इस दौरान न जाने बंशीवाल को क्या सूझी। उन्होंने जलते हुए घरों के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया और बाद में इन्हें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद लोगों ने उनके इस सेल्फी प्रेम पर कमेंट आ रहे है। लोग उन पर तरह-तरह के तंज कस रहे हैं।
लोगों ने ये केंट्स किए....
- सेल्फी के साथ एक—दो बाल्टभ् पानी डाल देते तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।
- भाई लोगो सेल्फी से कुछ नहीं होता लेकिन बयाना एमएलए साहब ऐसे नेता है जो बयाना मे हर किसी के लिए सदैव तैयार रहते है कही भी कोई भी घटना हो तुरन्त पहुंच कर उसका निराकरण करते है।
विज्ञापन
- सर, सेल्फी ना लेकर काम करें।
एमएलए की सफाई
इस पोस्ट के बाद जो कमेंट्स आए हैं उनका एमएलए ने जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि ये सेल्फी नहीं है। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को जल्द से जल्द आने के लिए फोटो खींचकर भेजा था। इस फोटो में मेरा होना इसीलिए, जरुरी था जिससे उनको ये लगे की मैं मौके पर मौजूद हूं और वे जल्दी पहुंचे।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं अधिकारियों को फोन करके बोलता कि आग लग गई है, तो शायद वो कोताही भी बरत सकते थे। तुरंत एक्शन लेने के लिए ये फोटो भेजना पड़ा की मैं मौके पर हुं और आप भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में कमी निकालना बहुत आसान हैं, लेकिन किसी भी चीज को सही नजरिए से देखना बहुत मुश्किल है। हर सेल्फी का मतलब मजा और आनंद ही नहीं होता।
विवादित तस्वीर शाम को हटा दी
अग्निकांड के दौरान सेल्फी लेने का विवाद तूल पकड़ने के बाद एमएलए ने अपने फेसबुक पेज से वह विवादित तस्वीर शाम को हटा दी। उसकी जगह उन्हेांने अब ऐसी फोटो पोस्ट की है जिसमें वे अग्निकांड का दौरा करते नजर आ रहे है। ये तस्वीर उनके किसी परिचित ने ली थी।