{"_id":"59a283654f1c1bac248b4652","slug":"mission-election-tomorrow-at-campus-results-will-be-on-september-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैम्पस में मिशन इलेक्शन कल, रिजल्ट आएंगे 4 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैम्पस में मिशन इलेक्शन कल, रिजल्ट आएंगे 4 सितंबर को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव होंगे। इन चुनावों में विवि छात्रसंघ के पांच पदों का चुनाव होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विजय वीर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान सोमवार को होगा और चुनाव परिणाम चार सितंबर को जारी किया जाएगा।
ज्यादा से ज्यादा छात्र मतदान कर सकें, इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें बैरिकेडिंग और पुलिस की खासा प्रबंध रहेगा। उधर दूसरी तरफ कैम्पस मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए ई रिक्शा और बसों का इंतजाम भी किया जाएगा।
विवि छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन भरे गए थे। इनमें से 3 नामांकन रद्द हो गए, वहीं 4 नामांकन वापस ले लिए गए। ऐसे में अध्यक्ष पद पर मैदान में 9 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुकाबला रोचक रहेगा।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर 7 ने नामांकन भरा और सातों ही चुनाव में खड़े रहेंगे। महासचिव पद पर 11 नामांकन भरे गए। तीन नामांकन रद्द हो गए। अब इस पद पर 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं।
संयुक्त सचिव पद पर 4 नामांकन भरे गए। चारों ही चुनाव में खड़े रहेंगे। ना किसी का नामांकन रद्द हुआ और ना ही किसी ने नाम वापस लिया। शोध छात्र प्रतिनिधि पद पर 4 नामांकन भरे गए, इनमें से एक नामांकन रद्द हुआ तो एक का नाम वापस लिया गया है, मैदान में दो प्रत्याशी बाकी रह गए हैं।