फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Miscreants loot Rs 15 lakh by cutting ATM in Jaipur

Crime: जयपुर में ATM काटकर 15 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश, सायरन बजते ही लुटेरे फरार

Sun, 30 Oct 2022 02:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में एटीएम काटकर बड़ी लूट हुई है। लुटेरे जब एटीएम काट रहे थे, उस वक्त पुलिस के सायरन की आवाज बजी, लेकिन आवाज सुनते ही लुटेरे फरार हो गए। इस पूरी घटना को लुटेरों ने सिर्फ आठ मिनट में अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Miscreants loot Rs 15 lakh by cutting ATM in Jaipur
एटीएम में लूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में बदमाश इन दिनों बेखौफ नजर आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही वाकया देखने को मिला कोटपूतली थाना इलाके में। जहां हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां से गैस कटर से एटीएम मशीन को काट करीब 15 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। बदमाशों ने आठ मिनट में इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


हालांकि, एटीएम को काटते वक्त बैंक में सायरन भी बजा। पुलिस आती उससे पहले ही बदमाश यहां से एटीएम काटकर और उसमें रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। एटीएम काटकर लूट करने की पूरी वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे। फिर एटीएम को लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने बताया कि एटीएम मशीन में पहले 11 लाख रुपये थे। कल शाम को ही बैंक कर्मियों ने एटीएम में 5 लाख और डाले थे। संभवत अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर और गाड़ी के नंबरों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed