फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Pratap Singh Khachariawas statement on BJP Jan Aakrosh Rath Yatra

Rajasthan: मंत्री प्रताप खाचरियावास बोले-भाजपा खुद में बंटी, बुआजी वसुंधरा राजे से टक्कर नेताओं को पड़ेगी भारी

Mon, 28 Nov 2022 12:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Nov 2022 12:13 PM IST
सार

भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को अपने घर की अंतर्कलह पर ध्यान देने की सलाह दी।

विज्ञापन
Minister Pratap Singh Khachariawas statement on BJP Jan Aakrosh Rath Yatra
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार है। देश में भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारी जन आक्रोश व्याप्त है। उनका रथ यात्रा का दांव उल्टा पड़ेगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता लगातार कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर गहलोत सरकार को घेर रहे हैं। गहलोत और पायलट की लड़ाई के बीच प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को अपने अंदरुनी कलह पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमारे घर में भाजपा को बोलने की जरूरत नहीं है। भाजपा वाले खुद बंटे हैं। वे पहले अपने घर को देखें। बयानबाजी तो राजनीति में चलती रहती हैं। भाजपा वाले खुद ही बंटे हैं। भाजपा के नेता बुआजी वसुंधरा राजे से टक्कर ले रहे हैं। ये टक्कर उन्हें भारी पडे़गी।

विज्ञापन


ये ना तो आटा खाने देंगे, ना पराठा खाने देंगे-खाचरियावास
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावस ने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आटा, दाल, चावल, मुरमुरे, मखाने, दही, छाछ, नमक, दवाईयां, शिक्षा, कचरे तक पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अभी थोड़े दिन पहले आटे पर टैक्स लगाने के बाद पराठे पर 18 प्रतिशत टैक्स लगा दिया गया। मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया ना तो आटा खाने देंगे, ना पराठा खाने देंगे। प्रदेश के भाजपा नेता बताएं पराठा तो आटे से ही बनता है। आटे पर जब एक बार टैक्स ले लिया तो परांठे पर वापस 18 परसेंट टैक्स क्या यह जुल्म नहीं है। प्रदेश के भाजपा नेता जवाब दें?

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता और प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के टाइम पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल $130 से $140 प्रति बैरल था। तब पेट्रोल 70 रुपये लीटर और डीजल 60 रुपये लीटर था, अब क्रूड ऑयल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 से $85 प्रति बैरल है, तब पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हो रहा क्योंकि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 40 रुपए टैक्स लगा रखा है। जबकि मनमोहन सिंह के टाइम पर 2 और 3 रुपये टैक्स था। गैस सिलेंडर की सब्सिडी मोदी सरकार ने खत्म कर दी, गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार हो गया।


मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार को झूठा वादा किया 
मंत्री ने आगे कहा कि देश के 50 उद्योगपतियों के 11 लाख करोड़ रुपए के कर्जे मोदी सरकार ने माफ कर दिए लेकिन युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा झूठा साबित हो गया। भाजपा के धोखे, जुल्म, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की जनता में जन आक्रोश है। राजस्थान में सरकारी अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट चाहे करोड़ों का इलाज हो डेढ़-डेढ़ लाख एवं पांच-पांच लाख के इंजेक्शन फ्री है। चिरंजीवी योजना में सरकार 10 लाख तक का इलाज फ्री करती है। 50 यूनिट फ्री करके 26 लाख घरों में बिजली कनेक्शन का बिल जीरो कर दिया गया है। 


खाचरियावास ने बताया कि किसानों को 12 हजार रुपए सालाना सहायता दी जा रही है। सरकारी स्कूलों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने क्रांति खड़ी कर दी है। राजस्थान की कांग्रेस की गहलोत सरकार का काम बोलता है, भाजपा का झूठ, फरेब, और धोखा अब नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed