{"_id":"58be536a4f1c1b5d73dc4921","slug":"medical-college-in-trouble-than-government-now-wake-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार तो अब जागी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार तो अब जागी सरकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
राज्य में प्रस्तावित छह नए मेडिकल कॉलेजों पर एमसीआई की रिपोर्ट के बाद तलवार लटक गई है। इसी के चलते राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अब कह रहें है कि वे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस मामले में अपील करेंगे। मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा है कि एमसीआई कमेटी की ओर से जिन भी कमियों का उल्लेख किया गया है उन्हें तुरंत पूरा किया जाएगा। इसके बाद एमसीआई से अपील की जाएगी कि वे पुन: इन प्रस्तावित कॉलेजों का दौरा करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि राज्य के भीलवाड़ा, सीकर, पाली, बाड़मेर, डूंगरपुर व चूरू में जो प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में उनमें काफी अनियमितताएं है। इसलिए इन कॉलेजों में जो 2017—18 से पहला सैशन प्रारंभ होने जा रहा है उसकी अनुमति नहीं दी जाए। इसके अतिरिक्त दो निजी कॉलेजों में भी अनियमितता के बारे में एमसीआई ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था।
विज्ञापन