{"_id":"597c03714f1c1beb1b8b467d","slug":"medical-arrangement-is-not-good-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर हुआ महिला का प्रसव, स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर हुआ महिला का प्रसव, स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र का हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
सरकारी व्यवस्थाएं राम भरोसे होती है और सरकारी कर्मचारी में किसी का खौफ नहीं है। यह सब चरितार्थ हुआ बीती रात्रि को जयपुर शहर में हुई एक घटना है।
जब एक महिला का बीच सड़क पर प्रसव कराया गया। शहर के बड़े सरकारी अस्पताल जयपुरिया में प्रसव के दर्द से कराहती एक महिला को उसके परिजन रात्रि करीब दस बजे लेकर पहुंचे। लेकिन यहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने ना केवल उसे भर्ती करने से मना कर दिया अपितु अस्पताल के स्टॉफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की।
इतने से भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़िता को परिजनों सहित धक्के मारकर अस्पताल के बाहर निकाल दिया। दरअसल सांगनेर एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाली अशोका बाई को रात्रि में जब प्रसव पीड़ा हुई तो उसके परिजन उसे लेकर सांगानेर अस्पताल पहुंचे।

Trending Videos
स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र का हाल
फाइल फोटो।
लेकिन उसे वहां से जयपुरिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। इसके बाद जब जयपुरिया में उसे भर्ती नहीं किया गया तो सड़क पर ही स्थानीय महिलाओं की मदद से उसका प्रसव कराया गया।
गौरतलब है कि यह अस्पताल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ के चुनावी क्षेत्र मालवीय नगर का हिस्सा है। इस अस्पताल में सुविधाओं की बढ़ोतरी भी गई है इस संदर्भ में मंत्री सर्राफ यहां कई बार आते रहते है।
लेकिन यहां के कर्मचारियों और चिकित्सकों में किसी का भय नहीं है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के प्रसव के बाद उसे सांगानेर अस्पताल में भर्ती कराया गया।