{"_id":"5947d4284f1c1b5a458b49df","slug":"mayor-s-public-hearing-tomorrow-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर की जनसुनवाई कल, तीन घंटे सुनेंगे आमजन की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर की जनसुनवाई कल, तीन घंटे सुनेंगे आमजन की समस्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
महापौर अशोक लाहोटी
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर महापौर की जनसुनवाई मंगलवार को निगम मुख्यालय पर आयोजित होगी।
महापौर अशोक लाहोटी मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। जन सुनवाई प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक आयोजित की जाती है। जिसमें महापौर समेत विभिन्न जोनों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
महापौर जन सुनवाई में शिकायत समाधान की एक प्रक्रिया तय की गई है। सबसे पहले प्रार्थी को आवेदन पत्र वितरण केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आवेदन पत्र पर शिकायत या कार्य का विवरण लिखना होगा। इसके बाद सुनवाई के लिए महापौर के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। सुनवाई के बाद पंजीयन के लिए पंजीयन केंद्र पर पंजीयन करवाकर रसीद प्राप्त करनी होगी। यह प्रक्रिया इस तरह से तैयार की गई है कि आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।