फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayor's public hearing on fire station in jaipur

काली पट्टी बांधकर आए और जिंदाबाद के नारे लगाकर चले गए

Tue, 01 Aug 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 01 Aug 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Mayor's public hearing on fire station in jaipur
फायर स्टेशन पर महापौर ने की जनसुनवाई - फोटो : Vishnu Sharma
हवामहल पूर्व जोन में मंगलवार को घाटगेट फायर स्टेशन पर महापौर जन सुनवाई का आयोजन हुआ। जन सुनवाई में महापौर डॉ. अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज, आयुक्त रवि जैन और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. हरसहाय मीणा ने जन सुनवाई की। इस दौरान हवामहल पूर्व जोन के सभी पार्षद भी उपस्थित थे। जन सुनवाई के दौरान एक ऐसा मौका आया, जब संजय बाजार से आए लोगों ने अपनी समस्या का समाधान पाकर महापौर जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि संजय बाजार के कुछ लोग नगर निगम जयपुर के खिलाफ तख्तियां लेकर नारे लगाने आए थे। वे काली पट्टी बांधकर विरोध करने आए थे, लेकिन महापौर डॉ. लाहोटी जन सुनवाई के दौरान अपनी सीट से उठे, उन तक पहुंचे। उनकी बात को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही संजय बाजार के मामलों के लिए एक समिति का गठन किया। इसमें उपमहापौर, हवामहल पूर्व जोन के उपायुक्त और क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


जन महापौर से मिलकर और जन सुनवाई से लौटते हुए इन लोगों ने अशोक लाहोटी जिंदाबाद, अशोक परनामी जिंदाबाद, वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके चेहरों पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। महापौर ने जन सुनवाई में आए सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और तुरंत मौके पर समाधान किया। लोगों के चेहरे पर अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर संतुष्टि नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed