{"_id":"591fe8064f1c1b8523f236af","slug":"married-woman-charged-with-rape-with-her-by-his-well-wisher-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश का फायदा उठाकर परिचित ने किया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश का फायदा उठाकर परिचित ने किया महिला से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के ज्योतिनगर थाना इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके परिचित ने पहले तो उसका अपहरण किया और उसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
ज्योति नगर थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर की लालकोठी स्कीम में सवाईमाधोपुर निवासी एक विवाहित महिला ने अपने परिचित जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो 5 महीने पहले गृह क्लेश से तंग आकर आरोपी के साथ चली गई थी, जिसके बाद वो उसे बहलाने फुसलाने लगा और उसके साथ में दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो आरोपी जितेन्द्र को वापस उसके घर छोड़ने की बात कहती, तो वो उसके साथ मारपीट करने लगता और इस दौरान उसने महिला को घर में ही कैद करके रखा।
महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।