{"_id":"5913db5c4f1c1ba74a8509f6","slug":"marriage-home-in-not-register-in-local-body-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मैरिज होम में 24 लोगों की मौत का असली जिम्मेदार कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मैरिज होम में 24 लोगों की मौत का असली जिम्मेदार कौन?
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरतपुर के सेवर कस्बे में स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम बीती रात्रि 24 मौतों का कारण बना। जिला कलक्टर एन के गुप्ता ने बताया है कि मैरिज होम संचालक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्वायत शासन विभाग ने इस मामले में स्थानीय जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि निकाय या निगमों की ओर से जो मानक तय किए जाते है उसका पालन तो दूर इस मैरिज होम का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से उपाय नाकाफी होने के कारण एक शादी समारोह मौत के समारोह में तब्दील हो गया। वहीं अब जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहें है कि ऐसे मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। हादसे की जानकारी लेने भरतपुर पहुंचे चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी ह है कि घटना की जांच लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बीती रात्रि हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों 50—50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला कलक्टर एन के गुप्ता ने बताया कि यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। वहीं गंभीर रुप से घायलों को 10—10 हजार की सहायता राशि दी जाएगी।