{"_id":"595ca4cf4f1c1bb0558b4c35","slug":"market-encroachment-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण नगरी में गुस्साए व्यापारी सड़क पर उतरे, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण नगरी में गुस्साए व्यापारी सड़क पर उतरे, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करता बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
स्वर्ण नगरी में आज गुस्साए व्यापारी सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। इसके बावजूद कार्रवाई कर रहे अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं दिखा।
दरअसल, कलात्मकता एवं भव्यता की धनी स्वर्णनगरी जैसलमेर को सुन्दर बनाने के मकसद से नगर परिषद ने आज सुबह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद अधिकारियों के निर्देशन में हनुमान चौराहे की दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। टीम ने दुकानों के बाहर बनाए गए टीन शेड हटाए। इस दौरान व्यापारियों ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध जताया और नारेबाजी की, लेकिन अधिकरियों ने सख्ती बरतते हुए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को नहीं बख्शा। अधिकारियों का कहना था कि शहर की सुंदरता से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां बाजारों में लगे बड़े-बड़े साईन बोर्ड भी नगर परिषद द्वारा हटाए गए।