फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Marble Market will be removed from the land of forgiveness

मंदिर माफी की जमीन से हटाई जाएगी मार्बल मंडी

Fri, 21 Jul 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
Marble Market will be removed from the land of forgiveness
डेमो इमेज
अजमेर के किशनगढ़ स्थित मंदिर माफी की जमीन से मार्बल मंडी दो अगस्त को हटाई जाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट में आज राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ के समक्ष मंदिर श्रीरघुनाथजी महाराज, किशनगढ़ की ओर से दायर याचिका में सुनवाई के दौरान एएजी धर्मवीर ठोलिया ने यह जानकारी दी। एएजी ने अदालत को बताया कि मार्बल व्यवसायियों के अभ्यावेदनों को खारिज कर तय किया है कि इस भूमि को अकृषि कार्य के लिए नियमित नहीं किया जा सकता। इस संबंध में गत 18 जुलाई को स्थानीय प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई। जिसमें तय किया गया कि आगामी 2 अगस्त को मंदिर माफी की इस भूमि से मार्बल व्यवसायियों को हटाया जाएगा।


मामले के अनुसार हाईकोर्ट की खंडपीठ ने गत 27 जनवरी को राज्य सरकार को आदेश दिए थे कि वह इस संबंध में 31 जनवरी तक पेश आपत्तियों को एक माह में तय करे। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से एकलपीठ में याचिका दायर कर मंदिर माफी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार की। जिस पर सुनवाई करते हुए गत दिनों अदालत ने राज्य सरकार से इस संबंध में जानकारी पेश करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed